Advertisement Carousel
Blog

टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Ad

Advertisements


टांगी से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, चांपा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जांजगीर-चांपा जिले के चांपा थाना क्षेत्र में हत्या की नियत से टांगी से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3) और 109(1) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, किरतन पटेल (32 वर्ष) निवासी कुरदा थाना चांपा, पीड़ित सुखराम पटेल के घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज कर रहा था। जब आहत ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी आवेश में आकर अपने घर गया और वहां से छोटी टांगी लेकर वापस आया। इसके बाद उसने “आज तुझे जान से मार दूंगा” कहते हुए सुखराम पटेल के सिर पर प्राणघातक हमला कर दिया।
हमले में सुखराम पटेल के सिर में गंभीर चोट आई, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए बीडीएम अस्पताल चांपा में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 90/26 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

Advertisements
Advertisements


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और कुछ ही घंटों में उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और घटना में प्रयुक्त टांगी को अपने घर से निकालकर पुलिस के सामने पेश किया, जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया।
पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी किरतन पटेल को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक बी.पी. खाण्डेकर, आरक्षक मुन्द्रिका दुबे, वीरेश सिंह, गौरीशंकर रॉय, खेमचरण राठौर और कैलाश यादव का सराहनीय योगदान रहा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button