Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: कांग्रेस निकालेगी तिरंगा यात्रा, राजधानी में कल होगा भव्य आयोजन

Ad

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी 9 मई को प्रदेश स्तर पर तिरंगा यात्रा निकालेगी. इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस सैनिकों के शौर्य को नमन करेगी. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश पर यह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. यह यात्रा पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन रायपुर से शुरू होगी.

Advertisements

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने जानकारी देते हुए बताया कि रायपुर में यह यात्रा सुबह 10 बजे से 11 बजे तक निकाली जाएगी. लगभग एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी शामिल होने का आह्वान किया गया है.

Advertisements

भ्रष्टाचार का आरोप: क्रेडा के जिला अधिकारी निलेश श्रीवास्तव जोनल कार्यालय सरगुजा अटैच किए गए

दीपक बैज ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा हमारे देश के वीर जांबाज सैनिकों की वीरता और शौर्य को समर्पित होगी. उनके सम्मान में कांग्रेस पार्टी यह ऐतिहासिक निर्णय लेकर तिरंगा यात्रा निकाल रही है ताकि आने वाले समय में उनका मनोबल और अधिक बढ़ सके.

उन्होंने बताया कि रायपुर के साथ-साथ प्रदेश के अन्य जिलों में भी यह यात्रा निकाली जाएगी. सभी जिलों को इस संबंध में निर्देश भेजे जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस कार्यक्रम में भाग ले सकें. वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है.

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button