Advertisement Carousel
भारत

“PM मोदी थाईलैंड पहुंचे BIMSTEC समिट के लिए, पीएम शिनवात्रा ने किया गर्मजोशी से स्वागत”

Ad

बैंकॉक.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के थाईलैंड दौरे का आज दूसरा दिन हैं। वे BIMSTEC देशों की 6वीं समिट में शामिल होने पहुंचे हैं। थाईलैंड की प्रधानमंत्री पेइतोंग्तार्न शिनवात्रा ने उनका स्वागत किया।

Advertisements

आज होने वाली BIMSTEC समिट के बाद प्रधानमंत्री मोदी और बांग्लादेश के चीफ एडवाइजर मोहम्मद यूनुस की बातचीत हो सकती है। कल रात BIMSTEC डिनर में दोनों नेता एक साथ दिखाई दिए थे। बांग्लादेश में पिछले साल अगस्त में हुए तख्तापलट के बाद ये पहला मौका था जब भारतीय पीएम और बांग्लादेशी सरकार के मुख्य सलाहकार की मुलाकात हुई।

Advertisements

इससे पहले उन्होंने आज म्यांमार के मिलिट्री लीडर जनरल मिन आंग से मुलाकात की। इस दौरान PM मोदी ने म्यांमार में भूकंप की वजह से मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही कहा कि भारत म्यांमार की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button