Advertisement Carousel
Blog

अवैध शराब कारोबार पर बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई55 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

सक्ती

Advertisements

अवैध शराब कारोबार पर बाराद्वार पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
55 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

जिला सक्ती के थाना बाराद्वार पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्राम सरहर में छापामार कार्रवाई कर 55 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकूर (भा.पु.से.) के निर्देश पर जिले में अवैध जुआ-सट्टा, गांजा एवं शराब बिक्री व परिवहन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी बाराद्वार निरीक्षक नरेन्द्र यादव के नेतृत्व में 1 जनवरी 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम सरहर में टीम गठित कर रेड कार्रवाई की गई।
रेड के दौरान आरोपी दिलीप कुमार सतनामी पिता बालाराम सतनामी (33 वर्ष), निवासी सरहर, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती के कब्जे से 55 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 5,500 रुपये बताई गई है, जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 01/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र यादव के साथ प्रधान आरक्षक मनीष राजपूत, प्रधान आरक्षक श्रीकांत सेंगर, आरक्षक योगेश राठौर एवं आरक्षक  टकेश्वर  कटकवार  का विशेष योगदान रहा।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button