Advertisement Carousel
Blog

अवैध गांजा परिवहन पर चौकी कनकबीरा की बड़ी कार्रवाई

जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़। पुलिस ने एक बार फिर अवैध मादक पदार्थों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चौकी कनकबीरा पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो लोगों को हिरासत में लिया।

Advertisements
Advertisements

जप्त संपत्ति

Advertisements

1 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा, कीमत लगभग 15,000 रुपये

घटना में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HD 0309, कीमत लगभग 1,00,000 रुपये

कुल जप्त संपत्ति मूल्य 1,15,000 रुपये

गिरफ्तार आरोपी

1. दयानिधि दास, पिता स्व. रेशम दास, उम्र 32 वर्ष, निवासी कलमी, थाना अम्बाभौना, जिला बरगढ़ (उड़ीसा)

2. करुण दास, पिता उद्धव दास महंत, उम्र 35 वर्ष, निवासी झलमला, चौकी कनकबीरा, थाना सारंगढ़

जिला पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार जुआ, सट्टा, शराब एवं अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्रीमती स्नेहिल साहू के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

घटना कैसे हुई?
दिनांक 01/12/2025 को चौकी कनकबीरा क्षेत्र में पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान काले रंग की मोटरसाइकिल में दो युवक सराईपाली दिशा से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल चालक घबराकर वाहन को वापस घुमाकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में दोनों आरोपी टालमटोल करने लगे, जिसके बाद मोटरसाइकिल के पीछे बंधे थैले की जांच की गई। थैले में बिक्री के उद्देश्य से ले जाया जा रहा अवैध गांजा मिला। तत्काल एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए गांजा और मोटरसाइकिल को जप्त कर मामला दर्ज किया गया।

चौकी कनकबीरा में अपराध क्रमांक 626/2025, धारा 20(B) NDPS Act के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर

प्र०आर० हीराधार नाग, मिरीराम खूंटे

आरक्षक बिहारी साहू, कुंजबिहारी निराला

तथा चौकी का समस्त स्टाफ

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गांजा परिवहन करने वालों में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button