Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशराज्य

सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका: दीवाली के बाद UP में खुलेंगे ये पद

फर्रुखाबाद
स्वास्थ्य विभाग ने रिक्त चल रहे 44 पदों को चिह्नित कर लिया है। अब इन पदों पर कोरोना वारियर्स की भर्ती कर तैनाती की जाएगी। विभाग ने दीपावली के बाद भर्ती करेगा। इस बार एक फार्मासिस्ट, डेंटल असिस्टेंड और वार्ड ब्वाय के पद भरे जाएंगे। कई बार कोरोना वारियर्स हंगामा कर समायोजन की मांग कर चुके हैं।

Advertisements

163 कोरोना वारियर्स की हुई थी भर्ती
कोरोना काल में शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने जनपद स्तर पर 163 कोरोना वारियर्स की भर्ती की थी। समय से मानदेय न मिलने पर 50 स्वास्थ्य कर्मचारी नौकरी छोड़कर चले गए थे। उसके बाद 31 जुलाई 2024 को शेष रह गए 113 कोरोना वारियर्स की सेवाएं समाप्त कर दी गई थीं। शासन के आदेश पर स्वास्थ्य विभाग ने 113 कोरोना वारियर्स में 16 कर्मचारियों का समायोजन कर दिया था।

Advertisements

उसके बाद 97 कर्मचारियों में 38 स्टाफ नर्स काे भी भर्ती कर उनकी तैनाती कर दी गई थी। अब 59 कोरोना वारियर्स में 44 की भर्ती किए जाने की तैयारी शुरू हो गई है। इनमें अधिकांश कर्मचारी चतुर्थश्रेणी के हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अवनींद्र कुमार ने बताया कि 44 पदों को चिह्नित किया गया है। दीपावली के बाद कोरोना वारियर्स का समायोजन कर उनकी तैनाती कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह भर्ती विभिन्न कार्यक्रम व योजना के तहत की जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button