Advertisement Carousel
Blog

देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंप लूटने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तारबिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंप लूटने वाला अंतरजिला गिरोह गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

देशी कट्टा दिखाकर पेट्रोल पंपों में लूटपाट करने वाले अंतरजिला गिरोह पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में की गई, जिसमें ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) बिलासपुर एवं थाना रतनपुर पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।


पुलिस के अनुसार आरोपियों ने थाना रतनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जाली स्थित बी.बी. पेट्रोल पंप में 11 जनवरी की रात लगभग 11 बजे पल्सर मोटरसाइकिल से पहुंचकर 1000 रुपये का पेट्रोल डलवाया। भुगतान मांगने पर आरोपियों ने रिवाल्वर जैसा हथियार दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मी को डराया-धमकाया और करीब 15 हजार रुपये की लूट कर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटना स्थल एवं आसपास के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी इनपुट और स्थानीय सूचना तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और बेलतरा के पास घेराबंदी कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने रतनपुर (बिलासपुर) के अलावा चैतमा (कोरबा) तथा पाली राष्ट्रीय राजमार्ग (कोरबा) क्षेत्र में भी लूट की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया है। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल चोरी की थी, जबकि मुख्य आरोपी पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
गिरफ्तार आरोपी


वेद प्रकाश वैष्णव (23 वर्ष)
अभिषेक प्रजापति (22 वर्ष)
कपिल पटेल (21 वर्ष)
(तीनों आरोपी जिला कोरबा के निवासी)
जप्त सामग्री
02 मोटरसाइकिल (कीमत लगभग 1 लाख रुपये)
01 देशी कट्टा एवं कारतूस
01 धारदार चाकू
2500 रुपये नगद
03 मोबाइल फोन
आरोपियों के विरुद्ध थाना रतनपुर सहित कोरबा जिले के पाली थाने में भी विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध हैं। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना करते हुए नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button