Advertisement Carousel
राज्य

पत्रकारों के हित में आवाज़: MWB ने विपुल गोयल से पेंशन बढ़ाकर 30 हजार करने की अपील

Ad

चंडीगढ
मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन उत्तर भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी व प्रदेश प्रवक्ता पवन चोपड़ा  द्वारा पत्रकारों के मांगों को लेकर दिए जा रहे।  ज्ञापनो की कड़ी मे अब राजस्व मंत्री विपुल गोयल को भी  मांग पत्र दिया गया। 

Advertisements

एम डब्लू बी द्वारा  पत्रकारों को कैश लेस इलाज  सुविधा की घोषणा मुख्यमंत्री नायाब सैनी द्वारा की गई है। जिसकी आधिकारिक अधिसूचना अति शीघ्र जारी कर  पत्रकारों को कैश लेस इलाज की सुविधा जल्दी दी जाए। इसके अलावा मान्यता प्राप्त मीडिया को मिलने वाली फ्री बस यात्रा असीमित की जाए व निर्धारित किलो मीटर की शर्त हटाने के अलावा एमपी, एमएलए, स्वतंत्रता सेनानी सहित अन्य सम्मानित सदस्यों की तरह पत्रकारों  के लिए भी हरियाणा रोडवेज की बसों में आरक्षित  सीट निर्धारित की जाए।मीडिया कर्मियों को टोल फ्री और  सेवानिवृत पत्रकारों को मिलने वाली पेंशन 30,000 रुपए प्रति माह की जाए। उल्लेखनीय है कि लोकतंत्र के चार स्तंभ  न्यायपालिका, विधान पालिका, तीनों को टोल में छूट दी जाती है ऐसे में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को भी टोल फ्री की सुविधा दी जाए।

Advertisements

मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन  नाम के अनुसार मीडिया जगत की सच्ची हितैषी
राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने एसोसिएशन की ओर से दिए गए मांग पत्र पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कहा कि वे उनकी उपरोक्त मांगों मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाएंगे। जिसके लिए जल्द ही  मुख्यमंत्री  नायब सैनी को अपनी ओर से एक आधिकारिक पत्र लिखेंगे साथ-साथ निजी रूप से मिलकर संगठन की मांगों को पूरा करने के लिए पूरा प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि  भाजपा सरकार पहली ऐसी सरकार में रही बनी है। जिसने पत्रकारों के  लिए ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रथम कार्यकाल में पत्रकारों की पेंशन लगाने का कार्य किया गया।  उसे 10 हजार रुपए से बढ़ाकर 15 हजार भी मनोहर लाल सरकार द्वारा किया गया। इसी प्रकार से पत्रकारों को कैशलेस इलाज की सुविधा सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर दी जाएगी। जिसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री  नायब सैनी ने कर रखी है। ऐसे में जल्द ही मीडिया जगत को यह सुविधा मिलने वाली है।

उन्होंने मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन  और राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी की कार्यशाली की सराहना करते हुए कहा कि यह संगठन पत्रकार हित के लिए वास्तव में ही 100% जमीन स्तर पर काम कर रहा है।  जिसकी झलक हरियाणा ही नहीं बल्कि देश के अन्य राज्यों में भी देखने को मिल रही है। जिन्होंने संगठन के माध्यम से प्रदेश ही नहीं अन्य प्रदेश के कई पत्रकारों को लाखों रुपए की आर्थिक मदद भी की है। इसके अलावा पत्रकारों को संगठन में जोड़ने के लिए नहीं कोई सुविधा शुल्क लिया जा रहा है और उनका 10 लाख का जीवन बीमा भी फ्री किया जा रहा है।

 विपुल गोयल जुबान के धनी:धरणी 
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर धरनी ने बताया कि मंत्री द्वारा उनकी मांगों पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिए गए मांग पत्र को मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा। यही नहीं वह खुद भी निजी रूप से इसकी पैरवी करेंगे। धरणी ने बताया कि विपुल गोयल जुबान के धनी नेता है जो की उनके द्वारा कही गई बातों पूरा करने में विश्वास रखते हैं। उनकी करनी और कथनी में कोई अंतर नहीं। हमें पूरा विश्वास है कि मंत्री के माध्यम से  हमारी मांगों को जल्द ही मूर्त रूप मिलेगा । उन्होंने ने बताया कि संगठन द्वारा प्रदेश के सभी मंत्री व सांसदों को भी इसी प्रकार से मांग पत्र दिए जा रहे हैं। जिससे पत्रकारों के हितों के लिए रखी गई मांगे जल्द ही अमली जामा पहनाया जा सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button