Advertisement Carousel
Add
Blog

विधायक शेषराज हरवंश ने किया रामकथा श्रवणस्थान: पामगढ़, जिला जांजगीर

Ad

Advertisements

विधायक शेषराज हरवंश ने किया रामकथा श्रवण
स्थान: पामगढ़, जिला जांजगीर

Advertisements

पामगढ़ क्षेत्र से एक सुखद दृश्य सामने आया है, जहाँ क्षेत्रीय विधायक शेषराज हरवंश ने ग्राम डोंगाकोहरौद में आयोजित अखंड नवधा रामायण में पहुंचकर श्रद्धा के साथ रामकथा श्रवण किया।

इस अवसर पर विधायक शेषराज हरवंश ने भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने ग्रामवासियों और मानस समिति की मांग पर गाँव में सामुदायिक मंच निर्माण की घोषणा भी की।

Advertisements

विधायक शेषराज हरवंश
“भगवान श्रीराम के आदर्श आज भी हमारे लिए प्रेरणा हैं। गाँव के लोगों की यह श्रद्धा देखकर आनंद हुआ, और उनकी मांग पर मैंने सामुदायिक मंच बनवाने की घोषणा की है।”कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मानस प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष देवकुमार पाण्डेय, राजीव गांधी पंचायती राज जिलाध्यक्ष नीरज खूंटे, कांग्रेस कार्यकर्ता घनश्याम साहू, होरीलाल कश्यप, दशरथ धीवर, जोहन पटवा, रामलाल धीवर, पत्रकार राजकुमार श्रीवास, तथा अखंड नवधा रामायण समिति के अध्यक्ष पीएल कौशिक और अश्वनी श्रीवास सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।आस्था और संस्कृति से जुड़ा यह आयोजन ग्रामीणों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है, वहीं विधायक की घोषणा से गाँव के लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button