Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

स्कूल शिक्षा और ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिल्पकारों से की सौजन्य भेंट

शिल्पकला का अवलोकन कर जिला शिल्प कार्यालय खोलने के निर्देश दिए

सारंगढ़ बिलाईगढ़,स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि और विधायी कार्य मंत्री गजेन्द्र यादव ने सारंगढ़ ब्लॉक के ग्राम बैंगीनडीह के शिल्पकारों से मुलाकात कर उनके शिल्पकला का अवलोकन किया।

Advertisements
Advertisements

स्थानीय शिल्पकारों की मांग पर ग्रामोद्योग मंत्री ने शिल्प कला के अधिकारियों को शिल्प विकास का जिला कार्यालय खोलने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय और राज्य पुरस्कार विजेता शिल्पकार हीराबाई झरेका और मिनकेतन बघेल ने मंत्री को “नाव का शिल्प” भेंट किया।

Advertisements

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष अजय नायक, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, सत्ताधारी राजनीतिक दल के प्रदेश उपाध्यक्ष जगन्नाथ पाणिग्राही , जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button