Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

बेलरायां श्री गांधी इंटर कॉलेज का स्थापना पर्व के अंतर्गत द्वितीय दिवस विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का हुआ भव्य आयोजन

लखीमपुर खीरीजनपद के निघासन तहसील क्षेत्र के बेलरायां में स्थित श्री गांधी इंटर कॉलेज बेलरायां खीरी में चल रहे तीन दिवसीय स्थापना पर्व के अंतर्गत आज द्वितीय दिवस विभिन्न खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों का उत्साह और जोश देखते ही बनता था।

Advertisements
Advertisements

दिनभर चले कार्यक्रमों में खो-खो, कबड्डी, गोला फेंक, चक्का फेंक और लंबी कूद जैसी खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने खेल कौशल और टीम भावना का परिचय दिया।

Advertisements

इसके साथ ही रंगोली प्रतियोगिता, कला प्रदर्शनी एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया। रंग-बिरंगी रंगोलियों और आकर्षक मॉडलों ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की शोभा बढ़ाते हुए प्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और अनुशासन को विकसित करती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति से अध्यक्ष श्याम सुंदर पाण्डेय,उपाध्यक्ष अमित अग्रवाल कोषाध्यक्ष अजय कुमार गुप्ता, सदस्य डॉ. राजेश सिंह, यशोदानंदन मिश्र एवं गिरधारी लाल अग्रवाल उपस्थित रहे।

साथ ही कार्यक्रम में विनोद कुमार, विनीत मिश्र, सुरेंद्र, अंकित गुप्ता रवींद्र पांडे, अर्चिता मिश्रा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button