Advertisement Carousel
Blog

क्षत्रिय राठौर समाज के प्रदेशाध्यक्ष पवन राठौर की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट

Ad

Advertisements

क्षत्रिय राठौर समाज के प्रदेशाध्यक्ष पवन राठौर की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट

Advertisements

रायपुर।
क्षत्रिय राठौर समाज, छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष पवन राठौर ने दिनांक 15 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री निवास, रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात समाज के लिए गौरवपूर्ण एवं प्रेरणादायक रही।

भेंट के दौरान प्रदेशाध्यक्ष पवन राठौर ने समाज में हुए निर्विरोध निर्वाचन की जानकारी देते हुए बताया कि समाज की एकता और सर्वसम्मति से
पवन राठौर – प्रदेशाध्यक्ष,
राजेन्द्र राठौर (गुड्डू भैया) – महामंत्री,
ओमकार राठौर – कोषाध्यक्ष,
नरेंद्र राठौर – कार्यकारी अध्यक्ष
का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ है।

Advertisements

इस अवसर पर समाज की सामाजिक, शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा समाज के संगठनात्मक कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया।

माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने क्षत्रिय राठौर समाज की एकता, सामाजिक योगदान और राष्ट्र निर्माण में भूमिका की सराहना की। उन्होंने समाज के हित में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी शासन स्तर पर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

यह सौजन्य भेंट समाज के लिए नई ऊर्जा, दिशा एवं संगठनात्मक मजबूती का संदेश लेकर आई। अंत में प्रदेशाध्यक्ष पवन राठौर ने समाज की ओर से माननीय मुख्यमंत्री का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए समाज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button