Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़राजनांदगांव

कलेक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अमृत मिशन 2.0 और अटल परिसर का किया निरीक्षण

राजनांदगांव से राधेश्याम शर्मा की रिपोर्ट

निर्माणाधीन विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

राजनांदगांव कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छुरिया प्रवास के दौरान निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, अमृत मिशन 2.0 और अटल परिसर सहित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छुरिया में 2 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से निर्माणाधीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Advertisements
Advertisements

उन्होंने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरिया नये भवन में शिफ्ट होने पर स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के साथ बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जनसामान्य को मिलेगी और ज्यादा से ज्यादा लोग लाभान्वित हो सकेंगे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने छुरिया में अमृत मिशन 2.0 के तहत 29 करोड़ रूपए की लागत से बन रहे वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर टैंक का निरीक्षण किया। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने डबल नल कनेक्शन नहीं देने के निर्देश दिए।

Advertisements

उन्होंने निर्माणाधीन अटल परिसर का भी निरीक्षण किया और समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम डोंगरगांव श्री श्रीकांत कोर्राम, तहसीलदार श्री विजय कोठारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button