Advertisement Carousel
Blog

एसएसपी रजनेश सिंह का सिविल लाइन थाना औचक निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य पर पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार

Ad

सिविल लाइन थाना निरीक्षण में सख्त नजर आए एसएसपी, बेहतर काम पर कैश रिवॉर्ड

Advertisements

Advertisements

एसएसपी रजनेश सिंह का सिविल लाइन थाना का औचक निरीक्षण, लंबित प्रकरणों के निराकरण पर पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार

बिलासपुर।
आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा थाना सिविल लाइन का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

Advertisements

निरीक्षण के दौरान एसएसपी महोदय ने थाना परिसर में उपस्थित फरियादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं तथा उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु रात्रि अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी द्वारा सीसीटीएनएस कक्ष का निरीक्षण कर ऑपरेटर से प्रणाली अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई तथा रिकॉर्ड संधारण व अद्यतन की स्थिति की जांच की गई।
वहीं रीडर शाखा में पासपोर्ट सत्यापन एवं चरित्र सत्यापन से संबंधित लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

विवेचक कक्ष में निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं पुराने लंबित अपराधों की केस डायरी का अवलोकन किया और विवेचकों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।
इस दौरान उप निरीक्षक अमृत साहू द्वारा वर्ष 2024 के पूर्व से लंबित 13 प्रकरणों का निराकरण कर चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने पर उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार एएसआई मस्तराम कश्यप, एएसआई विष्णु साहू एवं वरिष्ठ आरक्षक वीरेंद्र राजपूत को भी लंबित प्रकरणों के प्रभावी निराकरण में सराहनीय कार्य करने पर कैश रिवॉर्ड प्रदान किया गया।

निरीक्षण के दौरान मालखाना प्रभारी द्वारा जप्त माल का सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं नियमसम्मत संधारण संतोषजनक पाए जाने पर उन्हें भी नगद पुरस्कार दिया गया।

थाना प्रभारी सिविल लाइन ने अवगत कराया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने हेतु लगातार सख्त कार्यवाही की जा रही है। हालिया अवधि में—

आर्म्स एक्ट – 01 प्रकरण

धारा 170 बीएनएस – 08 प्रकरण

धारा 126 एवं 135(3) बीएनएस – 105 प्रकरण

धारा 128 बीएनएस – 02 प्रकरण

धारा 129 बीएनएस – 02 प्रकरण

कुल 32 प्रकरणों में चालान न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं तथा 12 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है।

इसके अतिरिक्त विगत 03 दिवसों में 20 गुंडे-बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई है, जिनमें चाकूबाजी जैसे गंभीर अपराधों में पूर्व में संलिप्त तथा जेल से रिहा होने के बाद पुनः आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय अपराधी भी शामिल हैं।

इस प्रभावी एवं सतत कार्यवाही पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा थाना प्रभारी सिविल लाइन को भी नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button