Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धमतरी

गांजा तस्करों के धरपकड़ में धमतरी पुलिस को लगातार सफलता,कुरूद पुलिस ने दो आरोपीयो को किया गिरफ्तार

Ad

धमतरी से धर्मेंद्र यादव जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

धमतरी पुलिस को गांजा तस्करों के धरपकड़ में लगातार सफलता मिल रही है,कुरूद पुलिस ने गांजा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही को अंजाम दिया है। बता दे मोंगरा रोड पर दो व्यक्तियो को थैलों में अवैध रूप से तस्करी कर रहे थे।सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल रवाना होकर मौके पर पहुंची और दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा और गवाहों के समक्ष पूछताछ व तलाशी के दौरान दोनों के पास से कुल 7.35 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

Advertisements
Advertisements


▪️ गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
▪️ उमेश कुमार यादव
पिता – शिव कुमार यादव
उम्र – 27 वर्ष
पता – भाठापारा बस स्टैंड, वार्ड क्र. 02, ग्राम छाती, थाना कुरूद, जिला धमतरी
▪️ तुला राम कंवर
पिता- स्व. राधेश्याम कंवर
उम्र -52 वर्ष
पता-  कंवरपारा, वार्ड क्र. 16, ग्राम छाती, थाना कुरूद, जिला धमतरी

बरामद सामग्री का विवरण:
▪️ उमेश कुमार यादव के कब्जे से गांजा – 4.14 किग्रा (कीमत लगभग 49,000/-रूपये)
▪️ तुला राम कंवर के कब्जे से गांजा-3.21 किग्रा (कीमत लगभग 36,000/- रूपये)
▪️ मोबाइल फोन-01 नग (अनुमानित कीमत 10,000/-रूपये )
▪️ नगद राशि- 7,500/-रूपये
▪️ कुल जब्ती- 1,02,500/-रूपये

▪️आरोपियों के विरुद्ध थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 186/25, धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
▪️एसपी.धमतरी के निर्देश पर धमतरी जिले में नशे के अवैध व्यापार के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button