Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सरसींवासारंगढ़ - बिलाईगढ़

जब्त 600 बोरी यूरिया को 16 सितंबर से सरसीवा समिति में बिक्री किया जाएगा

सारंगढ़-बिलाईगढ़।जिला स्तरीय टीम ने मेसर्स तेजस्वनी ट्रेडर्स कोदवा सरसीवां को अधिक दर पर खाद विक्रय करते पाया और 600 बोरी यूरिया को जब्ती की कार्यवाही किया था। इस 600 बोरी यूरिया की बिक्री की जाएगी,

Advertisements
Advertisements

जिसके लिए कार्यालय उप संचालक कृषि द्वारा समस्त किसानों को सूचित किया जाता है कि नगद राशि के साथ यूरिया क्रय करने हेतु प्राथमिक कृषि साख समिति सरसीवा में 16 सितंबर को सुबह 11 बजे से किसान यूरिया प्राप्त कर सकते हैं। एक किसान को प्रति एकड़ कृषि भूमि के आधार पर 02 बोरी तथा अधिकतम 10 बोरी प्रति किसान देय होगा। अऋणी कृषकों को प्राथमिकता दिया जायेगा। यह कार्यवाही नियमानुसार कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशानुसार उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button