Advertisement Carousel
Add
Blog

5 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Ad

Advertisements

5 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जांजगीर। अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिटी कोतवाली पुलिस ने 5 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा तथा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर जिलेभर में अवैध कारोबारियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप एवं सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस की टीम क्षेत्र में निगरानी एवं चेकिंग अभियान चला रही थी।
इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा परिवहन कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम धुरकोट के पास घेराबंदी कर जांच शुरू की। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे टीम ने पीछा कर पकड़ लिया।


पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम घसियाराम साहू, निवासी शिवरीनारायण बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से करीब 5 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 2.50 लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद किया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया तथा न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार पांडेय, आरक्षक सुनील सूर्यवंशी, दुर्गेश राठौर, दिलीप सिंह एवं विनोद राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button