Advertisement Carousel
राज्य

रेलवे का बड़ा फैसला: पंजाब के लिए एक और स्पेशल ट्रेन, भीड़ से मिलेगी राहत

Ad

कादियां 
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल के फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा अमृतसर–बटाला–कादियां रूट पर विशेष (मेला स्पेशल) ट्रेन सेवा शुरू की गई है। यह ट्रेन 22 दिसंबर से 1 जनवरी तक प्रतिदिन चलेगी। जानकारी के अनुसार यह विशेष ट्रेन सुबह 9:35 बजे अमृतसर से रवाना होकर 11:15 बजे कादियां पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 11:25 बजे कादियां से चलकर दोपहर 12:55 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

Advertisements

इस के अतिरिक्त डीएमयू-74691/74692 ट्रेन दोपहर 1:30 बजे अमृतसर से रवाना होकर 3:15 बजे कादियां पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन शाम 4:10 बजे कादियां से चलकर रात 6:05 बजे अमृतसर पहुंचेगी। यह दोनों ट्रेनें आते और जाते समय रास्ते में बटाला, वेरका, कथूनंगल और जैंतीपुरा स्टेशनों पर रुकेगी।

Advertisements

रेल प्रशासन ने बताया कि यह विशेष ट्रेन त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए चलाई गई है, जिससे श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को सीधी व सुगम यात्रा सुविधा मिल सकेगी। 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button