Advertisement Carousel
Blog

बाढ़ की समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के घटकों के साथ शारदानगर में चक्का किया जाम

Ad

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी
लखीमपुर खीरी जनपद के शारदानगर में अखिल भारतीय किसान महासभा, भाकपा माले केन्द्रीय कमेटी सदस्य कामरेड कृष्णा अधिकारी ने संयुक्त किसान मोर्चा के घटकों के साथ शारदानगर में चक्का जाम किया। चक्का जाम दोपहर एक बजकर तीस मिनट से चार बजे तक रहा। मौके पर एसडीएम निघासन व एसडीएम सदर लखीमपुर पहुंचे कामरेड कृष्णा अधिकारी के नेतृत्व में कामरेड रामदरस, किसान यूनियन अध्यक्ष टिकैत गुट व अन्य किसान पदाधिकारियों ने उनसे वार्ता की और छः सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

Advertisements
Advertisements

किसान नेताओं की प्रमुख मांग पन्द्रह जुलाई से पन्द्रह सितम्बर तक बैराज के गेटों को खुला रखने व शारदा सहायक परियोजना के स्थानीय अधिशाषी अभियंता के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार करने की थी। वार्ता में दस गेटों को खुला रखने का समझौता हुआ जिसकी ज़िम्मेदारी एसडीएम निघासन व एसडीएम सदर ने ली । इसके बाद आंदोलनकारी नेताओं ने चक्का जाम वापस ले लिया और अनशनकारियों को चाय पिलाकर अनशन समाप्त कराया तथा डूब क्षेत्र को समाप्त कराने के लिए संगठन की बैठक कर निर्णय लेने की घोषणा की।

Advertisements

चक्का जाम स्थल पर भी सभा को सम्बोधित करते हुए कामरेड कृष्णा अधिकारी ने कहा कि डूब क्षेत्र की घोषणा बिना मुआवजा दिए किसानों को उजाड़ने की योगी सरकार की नीति का अंग है कहीं ये ग्रामीणों को बुलडोजर के जरिए उजाड़ रहे हैं तो कहीं पानी के जरिए। हम किसानों की जमीन व जीविका बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं यह लड़ाई लम्बी है जिसके लिए बड़ी गोलबंदी की आवश्यकता है। कामरेड रामदरस ने कहा कि पूरी परियोजना को खनन माफियाओं के हवाले कर दिया गया है।

नहर और नदी में बैराज पर पानी रोके जाने से बालू से भर गई है । एक ओर इसके जरिए बजट हड़पा जा रहा है और दूसरी ओर नदी और नहर में बालू जमा करके खनन माफियाओं के हवाले किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें जमीन और परियोजना दोनों को बचाने के लिए संघर्ष करना है।

सभा को दिलबाग सिंह अध्यक्ष टिकैत किसान यूनियन , जसपाल सिंह पल्ला, डाक्टर. बेनजीर उमर पूर्व सदस्य महिला आयोग, राम सिंह एवं सिक्ख संगठन के शीतल सिंह व गुरुप्रीत सिंह रंधावा ने भी संबोधित किया। सभा का संचालन कामरेड रंजीत सिंह ने किया ।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button