Advertisement Carousel
कोसीरछत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

समाज कल्याण विभाग द्वारा कोसीर व सरिया में योगाभ्यास केंद्र का संचालन

सारंगढ़ । समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ द्वारा हम होंगे कामयाब अभियान अंतर्गत जिले में योग के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित किए जाने तथा स्वस्थ जीवन शैली को अपनाने हेतु  विकासखंड सारंगढ़ अंतर्गत ग्रापं.कोसीर तथा नपं सरिया में निशुल्क योगाभ्यास केंद्र का संचालन प्रारंभ किया गया है । समाज कल्याण विभाग द्वारा जिले के सभी ग्रामीण और नगरीय निकायों में समुदाय के सहयोग से  निःशुल्क योगाभ्यास केंद्र प्रारंभ किया जा रहा है।

Advertisements
Advertisements

यह केंद्र तीनों पीढ़ी के लोगों हेतु पूर्णतः निशुल्क है। योगाभ्यास केंद्र में प्रत्येक सप्ताह विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित  की जाएंगी व सफल प्रतियोगियों को सम्मानित किया जाएगा । संचालित योगाभ्यास में प्रतिदिन छग योग आयोग से प्रशिक्षित एवं पंजीकृत योग साधक  प्रशिक्षक योगाचार्य योगेश पटेल द्वारा कोसीर में तथा योगाचार्य प्रशिक्षक श्रीमती यज्ञसैनी प्रधान  द्वारा नपं सरिया में निःशुल्क योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा । हम होंगे कामयाब अभियान के अंर्तगत जिले का समाज कल्याण विभाग लगातार जन जागृति कार्यक्रमों एवं अभियानों का आयोजन कर रहा है। योगाभ्यास केंद्र प्रारंभ होने से क्षेत्र में योग में रुचि रखने वाले नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button