Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बलरामपुर

आमजनों की सुविधा के लिए विशेष पहल,कलेक्टर से मिलने का दिन व समय निर्धारित, कर सकेंगे सीधे मुलाकात और संवाद

दयाशंकर यादव सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

बलरामपुर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा ने आम नागरिकों की सुविधा एवं उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से संयुक्त जिला कार्यालय में आने वाले आमजनों से मुलाकात के लिए दिन व समय निर्धारित किया है। अब कार्यालयीन दिवस में प्रत्येक सप्ताह के सोमवार और बुधवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक कलेक्टर कार्यालय में मुलाकात की जा सकेगी और प्रत्येक मंगलवार को आयोजित होने वाली समय-सीमा बैठक के पश्चात जनदर्शन में आम नागरिक कलेक्टर के समक्ष अपनी बात रख सकेंगे, जिसके लिए दिन और समय निर्धारित किया गया है, जिससे आम जनों को परेशानी न हो। अब निर्धारित दिवस को आम जनता कलेक्टर से सीधे मुलाकात कर सकेंगे।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button