Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

डीएम-एसपी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का थाना खीरी में किया गया आयोजन

Ad

अफज़ल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। जिलाधिकारी खीरी व पुलिस अधीक्षक खीरी की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसपी खीरी द्वारा थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए आदेश। आपको बता दें शनिवार को जिलाधिकारी खीरी दुर्गा शक्ति नागपाल व पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा थाना खीरी पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए जिन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बन्धित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके। इसके अतिरिक्त जनपद लखीमपुर खीरी के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने अपने सर्किल के थानों पर उपस्थित रहकर जनशिकायतों का निस्तारण कराया गया।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button