Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेशलखीमपुर खीरी

मरीजों की ‘जिंदगी से खिलवाड़’ करने वाला महेश्वरी हॉस्पिटल सीज, बिना रजिस्ट्रेशन हो रहा था इलाज

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

बगैर रजिस्ट्रेशन संचालित महेश्वरी हॉस्पिटल सीज

अस्पताल में मौजूद डॉक्टर भी नहीं दिखा सके अपनी डिग्रियां व अन्य प्रपत्र

लखीमपुर-खीरी।स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उच्च अधिकारियों के नेतृत्व में रामापुर में संचालित महेश्वरी हॉस्पिटल में छापेमारी की गई। इस दौरान जांच में निजी हॉस्पिटल का रजिस्ट्रेशन नहीं पाया गया। इसके अलावा अन्य कई सारी अनियमित्ताएं भी पाई गईं। वहीं अस्पताल में तैनात डॉक्टर अपनी डिग्री तक नहीं दिखा सके। ऐसे में सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई व स्वास्थ्य टीम ने निजी अस्पताल को सीज कर दिया।

Advertisements
Advertisements

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरधान अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बगैर किसी रजिस्ट्रेशन के महेश्वरी नामक अस्पताल के संचालित होने की खबरें मिल रहीं थीं। जिस पर उच्च अधिकारियों के निर्देश निजी हॉस्पिटल  में छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान अस्पताल में मानकों के अनुसार कई सारी अनियमित्ताएं पाईं गईं। मांगे जाने पर ना तो अस्पताल का रजिस्ट्रेशन मिला और ना ही मौके पर मौजूद डॉक्टरों की डिग्रियां मिल सकी।

सीएचसी अधीक्षक डॉ अमित बाजपेई ने बताया है कि बिना पंजीकरण चल रहे अस्पतालों पर यह कार्रवाई लगातार चलेगी और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। लोगों की जान से खिलवाड़ करने वाले किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा और जो लोग इसमें संलिप्त हैं उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button