Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

यादव महासभा द्वारा कलेक्ट्रर को ज्ञापन

Ad

सारंगढ़ । यादव समाज के एस डी यादव, राजेंद्र यादव, भारत यादव, संजय यादव, सत्येंद्र बरगाह, अवधेश ठेठवार, विकास यादव , जगमोहन यादव, सतीश यादव द्वारा अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने चांपा अखाड़ा तोड़े जाने का  विरोध करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपें । डोंगाघाट मंदिर सर्वराकार सहित ट्रस्ट समिति के सदस्यों पर एफ आई आर की मांग करते हुए प्रदेश के सभी जिला में यादव जिलाध्यक्षों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम पर ज्ञापन सौंपें जाएंगे । जब तक कार्रवाई नहीं आंदोलन जारी रहेगी । विगत  दिनों चांपा नगर में स्थित डोंगाघाट मंदिर के सर्वराकार सहित ट्रस्ट के सदस्यों के द्वारा सन 1952 से काबिज स्थापित 72 वर्ष पुराने श्री हनुमान व्यायाम शाला अखाड़ा का ताला तोड़ कर भवन को ध्वस्त कर दिया गया है और हनुमान जी की मूर्ति गुरुजी मोहित राम यादव की मूर्ति के अपमान के साथ व्यायाम सामग्री पूजा , बर्तन, वस्त्र सामान आदि  संपत्ति का नुकसान किया है। जिसकी घोर निंदा अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा करता है ।

उक्त बातें अपने एक विज्ञप्ति के माध्यम से अपने संक्षिप्त प्रवास पर जांजगीर पहुंचे अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा के राष्ट्रीय सचिव एसडी यादव ने कहा है ।उन्होंने कहा कि – छग की भाजपा सरकार जहां धर्म के संरक्षण के लिए कार्य कर रही है , वहीं कुछ विध्न संतोषी तत्वो द्वारा इस तरह से प्राचीन धरोहर अखाड़ा कुश्ती कला केन्द्र को तोड़ कर अवैधानिक कृत्य किया गया है इसके विरोध में प्रदेश यादव महासभा के सभी जिलाध्यक्षों द्वारा मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। जांजगीर पहुंचे श्री यादव ने डोंगाघाट मंदिर ट्रस्ट सदस्यों द्वारा बिना सूचना के जोर जबर्दस्ती किए गए इस आपराधिक कार्य के विरोध में एसपी व कलेक्टर को ज्ञापन देकर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। ज्ञापन में श्री यादव ने कहा है कि- स्वर्गीय गुरुजी मोहितराम यादव ने चांपा कुश्ती दल को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। नगर का नाम रोशन किया है । किसी भवन को बिना सूचना के तोड़ने का अधिकार नहीं है ।तब जब वहां ताला लगा हो व्यायाम शाला गुरुजी मोहित राम यादव के त्याग, तपस्या, परिश्रम का पवित्र स्थल था जहां हनुमान जी की पूजा अर्चना भी की जाती थी ।जिसे पूरा ढहा दिया गया है ।इसके लिए डोगाघाट मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों सहित सर्वराकार पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए श्री यादव ने चांपा थाना द्वारा अभी तक इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को दुखद बताते हुए कलेक्टर एस पी से शिकायत की है व पुनः अखाड़ा निर्माण के साथ हनुमान जी की मूर्ति व गुरुजी मोहित राम यादव की मूर्ति स्थापना की मांग की है। उचित कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेश स्तर पर यादव समाज द्वारा आंदोलन की चेतावनी दी है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button