Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस उत्सव में इलेक्ट्रॉनिक ट्रैसिककल का वितरण किया गया।

शैलेंद्र कुमार सरगुजा संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट 

उपरोक्त वाक्यांश के अनुसार विकास खंड दुलदुला ग्राम पंचायत बम्हनी के आश्रित ग्राम बोड़ाछापर के निवासी बृज मोहन राम के 80%विकलांग होने की जानकारी होने पर अगस्त माह में विधानसभा संयोजक सोशल मीडिया रामजीत दीवान व समाज सेवक अभिनाथ चौहान उनके निवास गृह पहुंचे और बृजमोहन राम से जानकारी चाही, जिससे बृज मोहन ने बताते हुए कहा कि मैं 2018 में किसी कारण वश गिर गया जिससे मेरी कमर में काफी चोट आ गई और मैं चलने फिरने में असमर्थ हूं जिसके लिए मैंने कई बार इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसिकल के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत कर चुका हूं पर मेरा कोई सुनने को कोई तैयार ही नहीं है। यदि मुझे उक्त ट्राइसिकल मिल जाती तो मैं किसी तरह अपनी छोटी मोटी काम को स्वयं कर लेता, उक्त बातें सुनने के उपरान्त रामजीत दीवान ने माननीय विष्णु देव साय जी मुख्य मंत्री छत्तीसगढ़ शासन कैंप कार्यालय बगिया के नाम से आवेदन पत्र तैयार कर प्रस्तुत किए, जिसे कैंप कार्यालय के अधिकारी- कर्मचारी गम्भीरता में लेते हुए उक्त व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक ट्राइसिकल देने की पहल किए और छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह उत्सव कार्यक्रम रंजीता स्टेडियम जशपुर में 5 नवम्बर 2024 को दिए। जिससे हितग्राही व उनके परिवार जन आभार प्रकट करते हुए माननीय विष्णु देव साय जी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन को व कैंप कार्यालय बगिया के आधिकारी कर्मचरियों व भाजपा के कार्यकर्ता बंधुओं को बहुत बहुत धन्यवाद दिए। रामजीत दीवान (भाजपा कार्यकता जिला जशपुर छत्तीसगढ़ )

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button