Advertisement Carousel
Blog

गांव-गांव में वीबी जी रामजी योजना का प्रचार, 125 दिनों की रोजगार गारंटी से ग्रामीणों को राहत

Ad

Advertisements

गांव-गांव में वीबी जी रामजी योजना का प्रचार, 125 दिनों की रोजगार गारंटी से ग्रामीणों को राहत

Advertisements

जांजगीर-चांपा

जिले में ग्रामीण श्रमिकों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से वीबी जी रामजी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। योजना के तहत गांव-गांव में प्रचार-प्रसार एवं जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को योजना के लाभों की जानकारी दी जा रही है।
जिले के विभिन्न विकासखंडों एवं ग्राम पंचायतों में वीबी जी रामजी योजना के अंतर्गत डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, सड़क निर्माण, जल संरक्षण सहित अन्य श्रम आधारित कार्यों को प्राथमिकता के साथ किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह योजना ग्रामीण भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसके माध्यम से ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों की रोजगार गारंटी, समय पर मजदूरी भुगतान तथा स्थायी आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

Advertisements


कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि वीबी जी रामजी योजना, पूर्व की मनरेगा योजना का विस्तार है, जो ग्रामीण श्रमिकों को अधिक रोजगार, बेहतर आय और सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर रही है। समयबद्ध मजदूरी भुगतान से श्रमिकों का शासन-प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है, वहीं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।
जनपद पंचायत अकलतरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरकोनी में आयोजित कार्यक्रम में आईआईसी गतिविधि के माध्यम से कार्यक्रम अधिकारी द्वारा ग्रामीणों, जॉब कार्डधारी परिवारों एवं जनप्रतिनिधियों को योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समयावधि में भुगतान नहीं होने की स्थिति में श्रमिकों को ब्याज सहित राशि प्रदान की जाएगी, जिससे भुगतान प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी।
वीबी जी रामजी योजना के अंतर्गत गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि, जलस्तर में सुधार एवं ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पलायन पर रोक लगेगी तथा महिलाओं एवं युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button