Advertisement Carousel
Blog

बिजली विभाग एवं जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने कुनकुरी में बिजली चोरी तथा ओवरलोड प्रकरण पर की बड़ी कार्यवाही

Ad

बिजली विभाग एवं जिला स्तरीय संयुक्त टीम ने कुनकुरी में बिजली चोरी तथा ओवरलोड प्रकरण पर की बड़ी कार्यवाही

Advertisements

बिजली चोरी एवं ओवरलोड प्रकरण की जांच निरंतर रहेगी जारी -कार्यपालन अभियंता भगत

Advertisements

संदीप कुमार जशपुर जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

जशपुरनगर / बिजली विभाग ने जिले वासियों को बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतु निरंतर प्रयास कर रही है। और कंट्रोल रूम भी प्रारंभ किया गया है जिससे बिजली संबंधी समस्याओं का यथाशीघ्र निराकरण किया जा सके। इसी कड़ी में आज लगातार मिल रही बिजली चोरी और ओवरलोडिंग की शिकायत पर बिजली विभाग एवं जिला स्तरीय टीम द्वारा कुनकुरी शहर में विद्युत चोरी का प्रकरण बनाया गया जिसमें दो नंबर चोरी पकड़ा गया है और 12 नंबर ओवरलोड के प्रकरण बनाए गएहै।आज के सघन जांच में कुनकुरी एसडीएम नंद जी पांडे ,तहसीलदार, सब इंस्पेक्टर कुनकुरी और विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे हैं । बिजली विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि जिले में बेहतर विद्युत आपूर्ति हेतु विभाग निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार के अन्य वितरण केंद्रों में भी जांच की प्रक्रिया जारी रखेंगे और बिजली चोरी और ओवरलोड के प्रकरण पाए जाने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कार्यपालन अभियंता भगत ने बताया कि कुनकुरी में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जो जमीन का विवाद था उसे भी हल कर लिया गया है मोहल्ले वाले कल ट्रांसफर लगाने के लिए आपत्ति कर रहे थे आज एसडीएम कुनकुरी, तहसीलदार, टीआई और बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में समस्याओं का निराकरण कर लिया गया है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button