Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सड़क हादसा

राखी बांधकर घर लौट रहे दंपती को कार ने मारी जोरदार टक्कर, पति-पत्नी की मौत,गंभीर रूप से घायल 5 साल की बच्ची का इलाज जारी…

Ad

भटगांव थाना क्षेत्र के रोहीना मोड़ पर एक दर्दनाक हादसे में राखी बांधकर घर लौट रहे दंपती की मौत हो गई। रमेश चंद्रा और उनकी पत्नी रमा चंद्रा जो बिलाईगढ़ थाना क्षेत्र के अलीकुद गांव के निवासी थे, को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी 5 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है। बच्ची का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिलाईगढ़ में जारी है।

घटना की खबर से मृतकों के परिवार में मातम छा गया है। भटगांव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button