Advertisement Carousel
खेलछत्तीसगढ़राज्यरायपुरसारंगढ़

स्व. विजय तिवारी स्मृति 2 दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन कराते चैंपियनशिप 2025 रायपुर में सारंगढ़ के खिलाड़ियों ने जीते 7 मेडल…

Players of Sarangarh won 7 medals in Late Vijay Tiwari Smriti 2-day State Level Open Karate Championship 2025 Raipur...

Ad

सारंगढ़।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के बैडमिंटन हॉल स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा रायपुर में 6 से 7 सितम्बर तक स्व. विजय तिवारी जी की स्मृति में दो दिवसीय राज्य स्तरीय ओपन कराते चैंपियनशिप 2025 का आयोजन हर्षा कराते अकादमी रायपुर द्वारा किया किया गया था।यह आयोजन सेंसेई हर्षा साहू के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
Advertisements
इस आयोजन में कराते कोच दीपक दास व शिवा सारथी के मार्गदर्शन में सारंगढ़ के कराते खिलाड़ियों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया और पुरुष वर्ग में रितेश सारथी सुपर गोल्ड, आरुष रात्रे गोल्ड मेडल, आदर्श रात्रे सिल्वर मेडल तथा महिला वर्ग में उजाला मानिकपुरी सिल्वर मेडल, ज्वाला मानिकपुरी ब्रॉन्ज मेडल, उनत्ति बघेल ब्रॉन्ज मेडल, नमिता महंत सिल्वर मेडल हासिल कर सारंगढ़ जिले का मान बढ़ाया।सारंगढ़ के कोच शिवा सारथी व कोच दीपक दास ने बताया की यह बहुत ही खुशी का विषय हैं की हमारी टीम ने 15 जिले के खिलाड़ियों को हरा कर 7 मेडल अपने नाम किया, जिसमें महासमुंद, दुर्ग, बलौदाबजार, बिलासपुर आदि जिलों के टीम को हरा कर आगामी नेशनल कराते चैंपियनशिप इंदौर के लिए चयन हुआ।कोच शिवा सारथी व कोच दीपक दास ने सभी खिलाड़ियों को जीत और मेडल के लिए बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button