Advertisement Carousel
Blog

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की परेड का किया गया निरीक्षण।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन परेड ग्राउंड पर शुक्रवार की परेड का किया गया निरीक्षण

एमटी शाखा डॉयल 112 के वाहनों का व डॉग स्कवाड का किया निरीक्षण

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार की परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक खीरी गणेश प्रसाद साहा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन खीरी स्थित परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी ली गई, सलामी ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस बल को दौड़ कराई गई एवं टोली बार परेड ड्रिल का निरीक्षण करते हुए आरक्षियों को परेड ड्रिल के संबंध में जानकारी दी।

Advertisements

तत्पश्चात यूपी 112 पीआरवी वाहनों व एमटी शाखा का निरीक्षण कर संबंधित को वाहनों के मानक के अनुसार हेड लाइट, हूटर, इंडिकेटर फर्स्ट एड किट आदि समस्त आवश्यक उपकरणों को अपने पास रखने व उनके सुव्यवस्थित रखरखाव व साफ सफाई हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा डॉग स्कवाड का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Advertisements


पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा पुलिस लाईन में स्थित समस्त कार्यालयों के रजिस्टरों का अवलोकन किया गया तथा अवलोकन कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। समस्त रजिस्टर्स/अभिलेखों के व्यवस्थित रख-रखाव तथा उन्हें अद्यावधिक रखने हेतु निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button