Advertisement Carousel
Blog

पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाते हुए, गोष्ठी का हुआ आयोजन

Advertisements

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया कला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. भरत कुमार कुमार की अध्यक्षता में विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाते हुए एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें आए हुए लोगों को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के काउंसलर अंकित कुमार दीक्षित द्वारा सभी को शपथ दिलाते हुए जीवन में किसी भी प्रकार के तंबाकू का सेवन न करके स्वस्थ बने रहने की शपथ दिलाई। सामुदायिक  स्वास्थ केंद्र के फिजिशियन एमडी डॉ. अजीत कुमार ने सभी को तंबाकू के सेवन से शरीर में होने वाले दुष्प्रभाव को बताते हुए तंबाकू का सेवन न करने की बात कही। इस मौके पर डॉ.नितिन कुमार,डॉ. राम किशोर,डॉ. सुभाष राणा,डॉ. आशुतोष श्रीवास्त्व्,डॉ. नसीम खान,डॉ.एके वर्मा,अभिषेक शुक्ला,चीफ फ़ार्माशिष्ट परशुराम ,राम दर्शन सहित अस्पताल स्टाफ मौजूद रहा।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button