Advertisement Carousel
Blog

15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचन्द्रपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल

Ad

Advertisements

15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
चन्द्रपुर पुलिस की लगातार कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत भेजा गया जेल

Advertisements

सक्ति
अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चन्द्रपुर पुलिस ने 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक  प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) चन्द्रपुर-डभरा  सुमित गुप्ता (रा.पु.से.) के निर्देशन में की गई।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 23 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चन्द्रपुर में महानदी किनारे बड़ापीपर सागौन बाड़ी के नीचे एक व्यक्ति कच्ची महुआ शराब का निर्माण कर रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

Advertisements


रेड कार्रवाई के दौरान आरोपी कार्तिक सारथी, पिता रंजीत सारथी, उम्र 24 वर्ष, निवासी सारथी मोहल्ला, चन्द्रपुर, थाना चन्द्रपुर, जिला सक्ति के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। मौके पर मौजूद भारी मात्रा में पास को नष्ट किया गया।
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 15/2026 दर्ज कर उसे दिनांक 23.01.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक गगन बाजपेई, प्रधान आरक्षक उमाशंकर सिदार, आरक्षक कृष्ण कुमार खूंटे, समीर कुर्रे एवं मधु सिदार का विशेष योगदान रहा।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button