Advertisement Carousel
Add
Blog

हेरोइन बेचने की तैयारी में दो तस्कर गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने 9.94 लाख की संपत्ति की जब्त

Ad

Advertisements

हेरोइन बेचने की तैयारी में दो तस्कर गिरफ्तार, दुर्ग पुलिस ने 9.94 लाख की संपत्ति की जब्त

Advertisements


दुर्ग, अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सुपेला पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हेरोइन (चिट्टा) की बिक्री की तैयारी कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हेरोइन, दो मोबाइल फोन और एक कार सहित करीब 9 लाख 94 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि लाल रंग की कार में सवार दो युवक कोसानगर गांधी नगर क्षेत्र में हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया।

Advertisements


तलाशी के दौरान आरोपी मोहम्मद इम्तियात उर्फ सरफराज के पास से 2.65 ग्राम तथा मोहम्मद फैजान के पास से 6.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस तरह कुल 8.85 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) जब्त की गई। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार भी पुलिस ने जब्त कर ली।


पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मादक पदार्थों की तस्करी या अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी तथा नशे के कारोबारियों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button