Advertisement Carousel
Blog

बांकीमोंगरा क्षेत्र में करेंट की चपेट में आने से बिजली कर्मी की मौत,परिजन हुए आक्रोश

Ad


कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत गजरा चौक निवासी लाईन मैन की करेंट की चपेट में आने से मौत हो गई , मिली जानकारी के अनुसार बांकीमोंगरा के गजरा चौक निवासी ज्ञान लाल खुंटे उर्फ जग्गू के पुत्र ज्वाला प्रसाद उम्र लगभग 31 वर्ष सुत्रो के अनुसार एसईसीएल के किसी विभागीय में लाइन मैन की कार्य करता था जहां सुबह किसी का फोन आया कि खंभे से लाइन को बनाना है जिसके बाद मृतक लाईन बनाने के लिए खंभे में चढ़े जहां करेंट की चपेट आ गया जिसे स्थानीय एसईसीएल हॉस्पिटल में लाया गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । जिसके बाद शव को मन्चूरी में रखा गया इस घटना के बाद दोपहर करीब 3 बजे के आसपास मृतक के पत्नी , बहेन सहित मृतक के परिजन सड़क पे चक्काजाम कर दिया गया जहां बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा समझाइश कर चक्काजाम को समाप्त किया गया । वहीं एसईसीएल बिजली विभाग से संबंधित अधिकारियों के द्वारा परिजनों को लगभग 35 हजार रूपए दिया गया , मगर उससे मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं हुए और फिर सड़क पे दोबारा चक्काजाम कर दिया । चक्काजाम को मृतक के पत्नी , बहेन सहित मृतक के परिजन व आसपास के महिलाओं के द्वारा किया गया इस चक्काजाम में मृतक के पत्नी अपनी डेढ़ माह के बच्चा को लेकर रोते – बिखलते सड़क पे बैठ गई । फिलहाल थकहार कर परिजन खुद से चक्काजाम को समाप्त कर मृतक का अंतिम संस्कार में शामिल हुए । सुने चक्काजाम के दौरान मृतक के परिजनों ने क्या कहा ।

Advertisements
Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button