Advertisement Carousel
Add
Blog

पान ठेला में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार नेवई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 53 हजार की चोरी गई संपत्ति बरामद

Ad

Advertisements

पान ठेला में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 53 हजार रुपये की संपत्ति बरामद
नेवई पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी गई नकदी और बिक्री सामग्री जप्त
दुर्ग, 21 जून। थाना नेवई पुलिस ने पान ठेला का ताला तोड़कर नकदी एवं अन्य सामग्री चोरी करने वाले आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गई नकदी, सिगरेट, गुटखा, माचिस, कोल्ड्रिंक सहित अन्य सामग्री बरामद कर लगभग 53 हजार रुपये मूल्य की मशरूका जप्त की है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी ने थाना नेवई में शिकायत दर्ज कराई थी कि 20 जून की रात वह अपने पान ठेला में ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब वह दुकान पहुंचा तो ठेला का ताला टूटा हुआ मिला और गल्ले में रखी नकदी सहित बिक्री के लिए रखी गई सामग्री चोरी हो चुकी थी।
शिकायत के आधार पर थाना नेवई में अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक और एक विधि-विरुद्ध बालक मोटरसाइकिल से घूम-घूमकर सिगरेट, गुटखा एवं कोल्ड्रिंक बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया।


पूछताछ के दौरान आरोपी कार्तिक नाग उर्फ करन ने अपने विधि-विरुद्ध बालक साथी के साथ मिलकर पान ठेला का ताला तोड़कर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी गई सामग्री बरामद की गई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी चोरी की गई सामग्री को बेचकर आर्थिक लाभ अर्जित करने की नीयत से इस वारदात को अंजाम देता था। मामले में विधि-विरुद्ध बालक के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत पृथक कार्रवाई की गई है।
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार साहू, प्रधान आरक्षक महावीर, आरक्षक रवि बिसाई, विजय कुर्रे एवं आरक्षक प्यारेलाल की सराहनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपने प्रतिष्ठानों एवं व्यवसायिक परिसरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय अपनाने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button