Advertisement Carousel
राज्य

पंजाब वालों के लिए तोहफा! बैंक खातों में पहुंची मोटी रकम, देखें किसे मिला फायदा

चंडीगढ़/जालंधर
पंजाब की मंडियों में धान की आमद 100 लाख मीट्रिक टन (LMT) के आंकड़े को पार कर गई है, जिसमें से 97 लाख मीट्रिक टन से अधिक फसल की खरीद हो चुकी है। धान की खरीद के बदले किसानों के खातों में अब तक 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है।

Advertisements

फसल की तेज़ खरीद को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की किसान-हितैषी नीतियों का सबूत बताते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मंडियों में सभी जरूरी प्रबंध किए गए हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी हितधारक—चाहे वह किसान, कमीशन एजेंट (आढ़ती) या मज़दूर हो—को किसी तरह की परेशानी न हो।

Advertisements

जहां तक फसल की लिफ्टिंग का सवाल है, खरीदी गई फसल में से 77 लाख मीट्रिक टन से अधिक की  लिफ्टिंग  पूरी की जा चुकी है। किसानों के भुगतान के संबंध में 21,000 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में स्थानांतरित कर दी गई है।  

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button