Advertisement Carousel
Blog

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारीजिले में अब तक 3.27 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उपार्जन

Ad

Advertisements

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी
जिले में अब तक 3.27 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान का उपार्जन

Advertisements

सक्ती
प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान 15 नवंबर से निरंतर जारी है। इसके तहत सक्ती जिले में अब तक 125 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से कुल 3,27,479.32 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है।
जिले में पंजीकृत किसानों से धान उपार्जन के लिए कुल 126 उपार्जन केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला सक्ती में आज 14 जनवरी 2026 को धान खरीदी के लिए सभी 126 केंद्रों में 3505 टोकन जारी किए गए, जिसके अंतर्गत 15,924.94 मीट्रिक टन धान की खरीदी प्रस्तावित है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम 5 बजे तक जिले के उपार्जन केंद्रों में 10,404.60 मीट्रिक टन धान की खरीदी पूर्ण कर ली गई है। राज्य के किसानों से धान की नगद एवं लिंकिंग के माध्यम से खरीदी की प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 तक जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button