Advertisement Carousel
Blog

‘नाद मंजरी सीजन-3’ में माही बरेठ ने बिखेरा  नृत्य का जादू, जीता दूसरा स्थान

Advertisements

राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता ‘नाद मंजरी सीजन-3’ बिलासपुर जिले में रायगढ़ की माही बरेठ ने दूसरा स्थान किया हासिल

Advertisements
Advertisements


राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित संगीत प्रतियोगिता ‘नाद मंजरी सीजन-3’ में रायगढ़ जिले के छाल क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा माही बरेठ ने अपनी शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों और दर्शकों का दिल जीतते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
माही बरेठ वर्तमान में कक्षा 11वीं की छात्रा हैं। उन्होंने अपनी  नृत्य और उत्कृष्ट मंच प्रस्तुति के दम पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बनाई तथा रायगढ़ जिले का गौरव बढ़ाया।


प्रतियोगिता का आयोजन 27 जून तक कृषि महाविद्यालय ऑडिटोरियम में किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में शास्त्रीय गायन, सुगम संगीत, लोकगीत, वाद्य यंत्र वादन, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक विधाओं में कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़े मुकाबले के बीच माही बरेठ ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से द्वितीय स्थान हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।


माही की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button