Advertisement Carousel
बरमकेलासारंगढ़

सारंगढ़ और बरमकेला में 30 जुलाई को जनसमस्या निवारण शिविर

Ad

सारंगढ़ और बरमकेला में 30 जुलाई को जनसमस्या निवारण शिविर

Advertisements

सारंगढ़ बिलाईगढ़, नगरीय निकायों का जनसमस्या निवारण शिविर 30 जुलाई 2024 को नगरपालिका परिषद सारंगढ़ के प्रतापगंज रंगमंच में वार्ड 2 और 3 के लिए सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित है। सारंगढ़ में उत्तम सिंह कंवर उप अभियंता मो. नं. 9479036791 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत बरमकेला के वार्ड 5 और 6 के लिए वार्ड 7 के इंदिरा चौक में सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा। बरमकेला में ऋषिकेश पटेल उप अभियंता मो. नं. 7999848940 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इस जनसमस्या निवारण शिविर में नल कनेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, सभी प्रकार के पेंशन, कर भुगतान, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञा, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण, नल लीकेज, नलों में पानी नहीं आना, नालियों और गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फुटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे भरना, बिजली खंभों की लाइट, का बंद रहना आदि कार्यों का निराकरण किया जाएगा।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button