Advertisement Carousel
Blog

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हास्य, व्यंग्य, ओज और श्रृंगार रस से सजी काव्य संध्या ने श्रोताओं को किया भाव-विभोर

Advertisements

जय ठाकुर रिपोर्ट जांजगीर-चांपा

Advertisements

जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन
हास्य, व्यंग्य, ओज और श्रृंगार रस से सजी काव्य संध्या ने श्रोताओं को किया भाव-विभोर

जांजगीर-चांपा

जिले में आयोजित जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 के अंतर्गत 12 फरवरी को हाईस्कूल मैदान, जांजगीर में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। 11 से 13 फरवरी तक चल रहे इस महोत्सव का आयोजन हाईस्कूल मैदान जांजगीर एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, जर्वे में किया जा रहा है।

Advertisements


कवि सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से पधारे कवियों ने अपनी ओजस्वी, भावपूर्ण एवं मनोरंजक प्रस्तुतियों से श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। हास्य-व्यंग्य, ओज, श्रृंगार रस एवं गीतों की विविध रंगत से सजी इस काव्य संध्या ने उपस्थित जनसमूह को भाव-विभोर कर दिया।
कार्यक्रम में  शशिकांत यादव (मध्यप्रदेश), डॉ. आदित्य जैन (राजस्थान),  गौरव चौहान (उत्तरप्रदेश),  अमित शुक्ला (मध्यप्रदेश), सुश्री प्रीति पाण्डेय (उत्तरप्रदेश),  अभिषेक पाण्डेय (छत्तीसगढ़),  मीर अली मीर (छत्तीसगढ़) एवं  बंशीधर मिश्रा (छत्तीसगढ़) ने कविता पाठ कर सराहना प्राप्त की।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। काव्य संध्या ने महोत्सव की सांस्कृतिक गरिमा को नई ऊंचाई प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button