Advertisement Carousel
Blog

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी से 2 किलो से ज्यादा गांजा बरामद लाखों रुपए के गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजी गई

Advertisements

चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला आरोपी से लाखों का गांजा बरामद
जांजगीर-चांपा। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चांपा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को 2.1 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के निर्देशन में जिलेभर में नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक अशोक वैष्णव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि भोजपुर स्थित इंडेन गैस एजेंसी के पास एक महिला अवैध रूप से गांजा बिक्री कर रही है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान इंडेन गैस एजेंसी के पीछे काले रंग का बैग लेकर खड़ी महिला को पकड़ा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम मोंगरा बाई, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम पिसौद थाना जांजगीर बताया।

Advertisements
Advertisements


तलाशी लेने पर महिला के कब्जे से काले बैग में रखा 2.1 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा आरोपी के पास से 450 रुपये नगद भी जब्त किए गए।
पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ थाना चांपा में अपराध क्रमांक 234/26 के तहत धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चांपा क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी है। इससे पहले भी चांपा पुलिस द्वारा नशीली कफ सिरप, कच्ची महुआ शराब और देशी शराब के साथ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उप निरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक गौरीशंकर राय, ईश्वरी राठौर, विरेश सिंह, महिला आरक्षक निरमा टोप्पो सहित थाना चांपा स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button