Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

शौच के लिए गए युवक पर टूट कर गिरा बिजली का तार, झुलस कर हुई मौत

Ad

शौच के लिए गए युवक पर टूट कर गिरा बिजली का तार, झुलस कर हुई मौत

Advertisements

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

Advertisements

लखीमपुर खीरी जनपद के ईसानगर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में शौच के लिए गए एक युवक पर बिजली का तार गिरने से करंट की चपेट में आकर युवक बुरी तरह झुलस गया। और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची ईसानगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर खीरी भेजते हुए पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी जनपद के ईसानगर थाना क्षेत्र के शेखपुर निवासी कोमल पुत्र नत्थू लाल कश्यप का चौबीस वर्षीय पुत्र अन्नू लाल शाम करीब नौ बजे शौच के लिए गया था जहां अचानक बिजली का तार टूट कर गिरने से अन्नूलाल तार की चपेट में आ जाने से झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर खीरी भेजते हुए ईसानगर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button