Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

मैहर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर ने सुनी नागरिकों की समस्याएं

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

मैहर, पुलिस अधीक्षक कार्यालय मैहर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर ने आम नागरिकों की समस्याएं और शिकायतें गंभीरता से सुनीं।
जनसुनवाई में पहुंचे नागरिकों ने विभिन्न प्रकार की शिकायतें एवं समस्याएं प्रस्तुत कीं, जिन पर अति. पुलिस अधीक्षक ने त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि प्राप्त शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय और राहत मिल सके।
यह जनसुनवाई कार्यक्रम पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने तथा शिकायतों के त्वरित समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button