Advertisement Carousel
मध्यप्रदेशमैहर

ऑपरेशन प्रहार 2.0: मैहर पुलिस का बड़ा एक्शन, स्मैक पाउडर और कार सहित दो आरोपी गिरफ्तार

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर। रीवा जोन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार 2.0” के तहत मैहर पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध स्मैक पाउडर और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही कार जब्त की है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Advertisements
Advertisements

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, एएसपी डॉ. चंचल नागर और नगर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में कोतवाली मैहर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में दिनांक 23 मई 2026 को थाना कोतवाली मैहर पुलिस द्वारा कटनी रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने ग्रे रंग की अल्टो कार क्रमांक MP 19 CB 2911 को रोककर जांच की। जांच के दौरान कार में सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 20 कागज की पुड़ियों में कुल 4.6 ग्राम अवैध स्मैक पाउडर बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये बताई जा रही है।

Advertisements

पुलिस ने मौके से स्मैक की तस्करी में प्रयुक्त अल्टो कार भी जब्त कर ली है, जिसकी कीमत लगभग 1.50 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ सोनू बंगाली (35 वर्ष) निवासी कचलोहा मोहल्ला तथा अतुल पांडे (34 वर्ष) निवासी संडर्शन कॉलोनी, मैहर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में उप निरीक्षक संतोष उलाडी, पुष्पेन्द्र वर्मा, रजनीश मिश्रा, राजेन्द्र सिंह एवं मोहित वैष्णव की भूमिका सराहनीय रही।

मैहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button