Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़बलरामपुर

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान की हुई जोरदार शुरुआत कांग्रेस का जन आंदोलन राजपुर से शुरू

Vote Chor Gaddi Chhod campaign started with great enthusiasm, Congress's public movement started from Rajpur

Ad

राजपुर। प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जारित लेत फलांग की उपस्थिति में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजपुर ब्लॉक के बारियों चारपारा में सभा आयोजित कर “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की शुरुआत की। इस दौरान डोर-टू-डोर अभियान भी चलाया गया, जिसमें नागरिकों को मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट चोरी के मामलों से अवगत कराते हुए अभियान के समर्थन में शपथ पत्र भरवाए गए।

Advertisements

सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सह प्रभारी फलांग ने निर्वाचन आयोग पर पक्षपाती रवैया अपनाने और भाजपा को लाभ पहुँचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक ही मकान नंबर पर सैकड़ों नाम दर्ज किए जा रहे हैं और एक ही व्यक्ति का नाम अलग-अलग स्थानों पर शामिल किया जा रहा है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष के. पी. सिंहदेव, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम सहित कई नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मंच संचालन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह और आभार प्रदर्शन जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी रामदेव राम ने किया।

शंकरगढ़ ब्लॉक से हुई फार्म जमा करने की शुरुआत

कार्यक्रम के तहत शंकरगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय पैकरा के नेतृत्व में लगभग 1700 फार्म और जिलेभर से कुल 2000 फार्म भरकर प्रदेश सह प्रभारी को सौंपे गए। फलांग ने बताया कि सरगुजा, रायगढ़ और बिलासपुर संभाग में बलरामपुर पहला जिला है, जहाँ से यह अभियान औपचारिक रूप से शुरू हुआ है।

कार्यकर्ताओं को नसीहत

कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर प्रतिक्रिया देते हुए फलांग ने कहा कि “यदि किसी को मंच या सम्मान नहीं मिलता तो घर बैठने से बेहतर है संगठन का हाथ थामकर अपनी नाराजगी दूर करें। संगठन तभी मजबूत होगा जब हर हाथ एक-दूसरे का सहारा बने।”

कार्यक्रम में राजेंद्र तिवारी, विष्णु सिंहदेव, विजय पैकरा, विवेक सिंहदेव, लालसाय मिंज, पूरनचंद्र जायसवाल राम बिहारी यादव राजेंद्र सोनी राजेंद्र श्रीवास्तव हरि किशुन पैकरा बृजेश मिश्रा सुनील भगत मोहमद नियाज़ नीरज अग्रवाल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थिति थे!

रिपोर्टर,,,, कृष्ण नाथ टोप्पो,,, बलरामपुर

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button