Advertisement Carousel
उत्तर प्रदेश

तीन दिनों से लापता युवक का शव गांव के किनारे गन्ने के खेत के बाहर मिलने से मची सनसनी

Ad

लखीमपुर खीरी से शरीफ अंसारी की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी थाना शारदा नगर के अंतर्गत ग्राम पंचायत चमेली निवासी पुनीत पुत्र कामता प्रसाद पासी उम्र 18 वर्ष तीन दिनों से लापता था जिसका शव शुक्रवार को गांव के किनारे प्राथिमक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत के बाहर पड़ा हुआ देखा गया जिसकी सूचना थाना शारदा नगर में दी गई सूचना मिलते ही थाना शारदा नगर प्रभारी बृजेश कुमार मौर्य माय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय लखीमपुर खीरी भेजते हुए जांच पड़ताल शुरु कर दी है। शारदा नगर थाना प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13 /12 /24 को सूचना मिली कि ग्राम चमेली में पुनीत पुत्र कामता प्रसाद पासी उम्र 18 वर्ष जो बोल नहीं पता था का शव गांव के किनारे प्राथमिक विद्यालय के पीछे गन्ने के खेत के बाहर पड़ा है जो दिनांक 11/ 12 /2024 को रात्रि नौ बजे से गुमशुदा था इस संबंध में दिनांक 12/ 12 /24 को थाना शारदा नगर में  गुमशुदगी दर्ज की गई थी एवं खोजबीन का प्रयास किया जा रहा था शुक्रवार की सुबह 13/12/24 को पुनीत उपरोक्त का शव गांव के किनारे गन्ने के खेत के बाहर पड़ा हुआ था मौके पर पहुंच कर देखा गया कोई चोट नहीं दिख रहा था। शव का पंचायत नामा की कार्रवाई कर वास्ते पोस्टमार्टम मोर्चरी के लिए लखीमपुर खीरी भिजवाया गया है जांच पड़ताल की जा रही है।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button