Advertisement Carousel
Add
Blog

बेलरायां तकिया पुरवा निवासी युवक रहस्यमय परिस्थितियों में  लापता।

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी जनपद के कोतवाली तिकुनिया क्षेत्र के बेलरायां तकिया पुरवा के निवासी राजा पुत्र जाहिर मिस्री जोकि घर से 23/10/2024 को सिंगाही थाना क्षेत्र बेलरायां में स्थित जिम सेंटर जाने के लिए अपनी मोटर साइकिल से बुधवार की शाम करीब आठ बजे निकला था काफी समय बीत जाने के बाद राजा पुत्र जाहिर जब घर नही पहुंचा तो परिजनों ने फोन किया तो मोबाइल बंद बताने लगा। तब परिजनों ने राजा की तलाश आस पास सहित रिश्तेदारी में भी की काफी तलाश किया लेकिन कही जब पता नहीं चला तो परिजनों ने सिंगाही थाना में प्रार्थना पत्र देकर गुमसुदगी दर्ज कर युवक को बरामद करने की मांग की है।

Advertisements
Advertisements

राजा के बड़े भाई चांद ने बताया कि 23/10/2024 शाम को मेरा भाई राजा ने बेलरायां में स्थित जिम जाने  के लिए अपनी मोटर साइकिल से गया था जब काफी देर हो गई वापस नहीं लौटा तो राजा को काल किया तो मोबाइल फोन बंद जा रहा था हम सभी लोग काफी जगह तलाश भी किया लेकिन उसका कोई पता नहीं चला तो सिंगाही थाना में प्रार्थना पत्र दिया था जहा गुमसुदगी दर्ज कर ली गई हैं।

Advertisements

तीन दिनों से लापता चल रहे राजा के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सिंगाही पुलिस का इस मामले में  कहना है कि राजा की गुमसुदगी दर्ज कर पुलिस टीम ने तलाश शुरू कर दी है हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और सभी संभावित पहलुओं की जांच भी कि जा रही है। जल्द ही युवक को बरामद किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button