Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

सारंगढ़: प्रेम प्रसंग में युवक ने की नाबालिग युवती की हत्या, पुलिस ने आरोपी को कुछ घंटों में किया गिरफ्तार

Ad

सारंगढ़। सारंगढ़ के ग्राम रेड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने नाबालिग युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना सोमवार देर रात की है, जब आरोपी राहुल भारद्वाज ने धारदार चाकू से युवती पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisements

घटना के दौरान नाबालिग युवती अपनी मां के पास आई और उसने बताया कि गांव का ही राहुल भारद्वाज घर में आकर आंगन से कमरे के अंदर घुसा और उस पर चाकू से वार कर दिया। युवती की हालत गंभीर हो गई और उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है और इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Advertisements

घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी राहुल भारद्वाज को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया और उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला प्रेम प्रसंग का है, जिसे लेकर आरोपी ने इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया।

एडिशनल एसपी का बयान:

एडिशनल एसपी कमलेश चंदेल ने बताया कि घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। आरोपी युवक ने नाबालिग युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया है। मामले की गहन जांच जारी है और आरोपी को सख्त सजा दिलाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इस घटना ने पूरे सारंगढ़ इलाके को झकझोर कर रख दिया है, और ग्रामीणों में इस जघन्य हत्या को लेकर काफी गुस्सा है। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी, ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button