Advertisement Carousel
राज्य

BPL सूची में बड़ी कटौती पर हंगामा, हरियाणा विधानसभा में मुफ्त राशन को लेकर गरमाई बहस

Ad

चंडीगढ़
हरियाणा के बीपीएल कार्ड धारकों का मुद्दा उठने के बाद शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा में मुफ्त राशन तथा बीपीएल कार्ड धारकों को लेकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा द्वारा सदन में यह मुद्दा उठाए जाने के बाद खाद्य आपूर्ति राज्य मंत्री राजेश नागर ने रिपोर्ट पेश की। इस पर बीबी बत्रा ने मुफ्त राशन योजना को स्कैंडल का नाम दिया तो मुख्यमंत्री नायब सैनी स्वयं फ्रंट पर आए और विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। 

Advertisements

इस मुद्दे पर कांग्रेस के कई विधायकों ने अपनी सीटों पर शोरगुल किया। कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने मुफ्त राशन श्रेणियों, लाभार्थियों तथा रद हुए राशन काड़ों के बारे में जानकारी मांगी। खाद्य  आपूर्ति राज्य मंत्री ने बताया कि प्रदेश में बीपीएल के अंतर्गत 37 लाख 67 हजार 264 तथा अंत्योदय अन्न योजना के अंतर्गत तीन लाख एक हजार 700 राशन कार्ड हे बने बने हुए हैं। बत्रा ने इस जवाब पर असंतुष्टि जताते हुए कहा कि प्रदेश में चुनाव से पहले 51 लाख से अधिक कार्ड धारक थे।

Advertisements

चुनाव के बाद इनकी संख्या गिरकर 40 लाख रह गई है। बत्रा ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान मुफ्त राशन के नाम पर बड़ा घोटाला हुआ है। उनके बयान पर आपत्ति पत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मोर्चा संभाला और कहा कि कांग्रेस को सरकार खारिज कर चुकी है।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button