Advertisement Carousel
राज्य

करनाल की लहरों पर विजय: खिलाड़ियों ने चंडीगढ़ से 18 मेडल लेकर लौटे घर

Ad

करनाल
हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से चंडीगढ़ में 27वीं नौकायान प्रतियोगिता 2 नवंबर से 7 नवंबर तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में करनाल के खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। 13 साल बाद हुई इस प्रतियोगिता में करनाल के 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से 25 खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर अपने शहर और परिजनों का नाम रोशन किया है। 

Advertisements

पढ़ाई के साथ साथ खेलो में भी अपनी प्रतिभाओं का लोहा इन खिलाड़ियों में मनवा दिया है। जिनका आज अपने शहर पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इन खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य मेडल जीते हैं। हालांकि एक छोटी गलती से गोल्ड मेडल जीतने से ये खिलाड़ी चूक गए, लेकिन आने वाली प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने का वादा भी किया है।

Advertisements

नौकायान मेडल विजेता खिलाड़ी वंशिका ने बताया पिछले 2-3 महीने से हम इस टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे थे। 2 नवंबर से लेकर 7 नवंबर तक ये प्रतियोगिता चंडीगढ़ में थी। परिवार और कोच का हमें काफी सहयोग मिला। साथ-साथ खेल के साथ अपनी पढ़ाई को भी जारी रखा। इन सब परिस्थितियों के बीच आज हम तभी मेडल लेकर अपने शहर में पहुंचे है। उन्होंने कहा बताया मैंने इंटरनेशनल और अब स्टेट में भी मेडल हासिल किया है। आज छोटी सी गलती की वजह से गोल्ड छुटा है। आने वाली नेशनल प्रतियोगिता में मेहनत करके गोल्ड लेकर आने का प्रयास किया जाएगा। 

टीम के कोच परवीन ने बताया कि हरियाणा ओलंपिक संघ की ओर से चंडीगढ़ में 27वीं नौकायान प्रतियोगिता 2 नवंबर से 7 नवंबर तक आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता 13 साल बाद हुई थी। इस प्रतियोगिता में  करनाल के 40 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जिनमें से  25 खिलाड़ी मेडल जीते हैं। जिनमें 7 रजत मेडल और 11 कांस्य पदक जीते हैं। गोल्ड मेडल हम माइक्रो सेकंड से चूक गए। 

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button